करनाल/घरौंडा। कोहंड के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सड़क पार करते समय एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया। मामा की शिकायत के आधार पर घरौंडा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में पानीपत निवासी किसान सतीश जागलान ने बताया कि रात करीब आठ बजे अपने घर पानीपत में थे। उन्हें सूचना मिली कि भांजे सोनीपत निवासी अमन का सड़क पार करते समय कोहंड के पास एक बाइक ने टक्कर मार दी। इससे मौत हो गई है। ब्यूरो