फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: असंतुलित होकर रेत से भरा ट्रॉला पलटा

Wed, 15 Oct 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। करनाल की तरफ से आ रहा एक रेत का भरा हुआ ट्राॅला मंगलवार की दोपहर को मूनक ड्रेन पुल से पहले पलट गया। गनीमत यह रही कि चालक सुरक्षित निकाल लिया गया। ट्रॉला चालक ने बताया कि उसके आगे एक गाड़ी चल रही थी। उसे टक्कर लगने से बचाते हुए ट्रॉला के असंतुलित होने से हादसा हुआ। गांव के जोगिंदर, महेंद्र, अमीरचंद, देशराज, सतनाम और गोपाल का कहना है कि इस रास्ते से हर रोज भारी वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। 10 दिनों में ट्रॉला पलटने की यह चौथी घटना हुई है। गत माह ट्राॅला की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि असंध रोड व राष्ट्रीय राजमार्ग से टोल टैक्स बचाने के लिए वाहन यहां से गुजरते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें