माई सिटी रिपोर्टर
मधुबन। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मधुबन के नजदीक टायर फटने से एक ट्रक का एक्सेल से पहिया निकल गया। इससे असंतुलित होकर ट्रक पलट गया। पानीपत की तरफ ट्रक कागज के रिम और बंडल लेकर जा रहा था, पलटने से सभी बंडल सड़क पर फैल गए। इससे जाम की स्थिति बन गई। करीब एक घंटे तक जाम रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक और कागज रास्ते से हटाकर यातायात सुचारू किया। जांच अधिकारी रिशी प्रकाश ने बताया कि पंजाब नंबर का ट्रक अंबाला की तरफ से आया था और पानीपत की तरफ जा रहा था। हादसे में ट्रक का चालक और सहायक को ज्यादा चोटें नहीं आईं हैं। ब्यूरो