फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहर में नहाने गया किशोर बहा, दो बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गांव डबरी के समीप नहर पर नहाने गए तीन दोस्तों में 16 वर्षीय छात्र डूब गया। दो विद्यार्थी डूबने से बाल-बाल बच गए। तीनों दोस्त स्कूल स्कूल न जाकर नहर पर नहाने के लिए गए थे। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया और नहर में छात्र की तलाश शुरु कर दी है। देर शाम तक छात्र नहीं मिला।
शांति नगर निवासी जोगिंद्र ने बताया कि उसका बेटा केशव प्राइवेट स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। वह सुबह स्कूल के लिए निकला था और 150 रुपये भी ले गया था। जब दोपहर को वह घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने बेटे की तलाश की तो पता चला कि वह स्कूल नहीं गया। उसके दोस्तों ने बताया कि वह नहर पर नहाने गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ उसकी कक्षा के दो विद्यार्थी भी है। वह बाइक पर सवार होकर पहले कर्ण लेक पर गए थे। फिर तीनों डबरी नहर में नहाने के लिए चले गए। वहां तीनों नहर में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय केशव गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इस दौरान दो अन्य विद्यार्थी नहर से बाहर आ गए। केशव परिवार में इकलौता था।

डबरी नहर में एक छात्र के डूबने की जानकारी मिली है। गोताखोरों की मदद से नहर में उसकी तलाश की जा रही है। - राजपाल सदर थाना प्रभारी करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें