विक्रम मार्ग के पास गंदे पड़े सार्वजनिक शौचा लय
हांसी रोड पर तारों का जंजाल है। यहां से हर दिन सैकड़ों राहगीर गुजरते हैं। कुछ लोग यहां स्थित दुकानों पर खरीदारी करने के लिए आते हैं। तारों में कई बार स्पार्किंग होने से लोग आशंकित रहते हैं। कई बार इन तारों में पतंग भी फंस जाती है। बच्चों को करंट लगने का खतरा रहता है। प्रशासन को इन तारों को जल्द से जल्द अंडरग्राउंड करवाना चाहिए। -पुनीत अग्रवाल, निवासी हांसी रोड