फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्कूल के बाहर खड़े छात्र पर चाकू से वार कर किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर में गिरडे पीर चौक पर बाइक सवार युवकों ने 11वीं कक्षा के विद्यार्थी की टांग में चाकू घोंप दिया। छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छात्र ने बताया कि पांच मार्च को वह एसपीएस स्कूल में पेपर देने गया था। पेपर होने के बाद वह दोस्तों के साथ स्कूल के बाहर खड़ा था। इस दौरान बाइक पर सवार विशाल, प्रिंस तिवारी, कृष्ण व हिमेश आए। उन्होंने उसके पास बाइक रोकी और हिमेश ने बाइक से उतरकर मारपीट की और उसकी टांग में चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें