फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मानदेय रोकने की धमकी पर थमाया हड़ताल का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पीएचसी के चिकित्सा अधिकारियों को शुक्रवार को आशा वर्कर यूनियन की ओर से हड़ताल करने का नोटिस दिया गया। जिला सचिव सुदेश रानी ने कहा कि ऑनलाइन काम के दबाव, मानदेय रोकने और नौकरी से हटा देने की धमकी से परेशान होकर यह नोटिस दिया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन समस्याओं को लेकर अधिकारियों को शिकायतें दी जा चुकी हैं लेकिन समस्याओं का समाधान करने के बजाय मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। साल 2023 में आशा वर्कर्स की ओर से हड़ताल की गई थी जिसमें वादा किया गया थ कि उनका मानदेय दिया जाएगा लेकिन मानदेय की फाइल को ही कैंसिल कर दिया गया। इसके चलते अब आगामी 12 फरवरी को आशा वर्कर हड़ताल करेंगी जिसमें मांगे पूरी न होने पर हड़ताल को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य रूप से रूपा सैनी, रेनू, इंदू, मीनू, सुनीता, चंदा, संगीता, शीनू, राजरानी और सीमा सहित अन्य वर्कर्स मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें