फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों का एक पक्ष बैठा धरने पर, दूसरा सीएम से मिला

Tue, 18 Oct 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध करवाने की मांग को लेकर कालोनी निवासियों के दो पक्ष हो गए है। सोमवार को सीएम मनोहर लाल शहर में आए थे। इसी दौरान पार्षद राकेश कुमार उर्फ बाघ सिंह पक्ष के लोग को अपनी मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे रहे। जबकि राजेंद्र आर्य पक्ष के लोग कॉलोनियों को वैध करवाने की मांग को लेकर सीएम से मिले और अपना दुखड़ा रोया। अवैध कालोनियों के लोगों ने बसंत विहार संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र आर्य के नेतृत्व में अवैध कालोनियों को अतिशीघ्र वैध करवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि शहर की जो कालोनियां अवैध के नाम से जानी जाती है वह पिछले 35 सालों से बसी हुई हैं और पिछली सरकारों के भेदभावपूर्ण रवैये के कारण आज तक भी वैध नहीं हुई है। कालोनी वासियों ने कहा कि इन अवैध कालोनियों में शहर की कुल आबादी का 40 प्रतिशत के लगभग निवास करते हैं और अधिकतर कालोनियां 90 प्रतिशत तक बसी हुई हैं। लोगों ने सीएम से अपील की कि अवैध कालोनियों को वैध करने का पुनीत कार्य अतिशीघ्र करें ताकि हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्षगांठ एवं दिवाली का विशेष उपहार कालोनीवासियों को मिल सके। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कालोनियों को वैध किया जाएगा और इसकी प्रक्रिया जोर शोर से चल रही है। सीएम से मिलने वालों में बीएल टेकारिया, सुभाष शर्मा, शिवचरण, गुलाब सिंह, एमपी तोमर, ईश्वर सिंह राणा, हरिओम, रामप्रकाश शर्मा, सतीश पांचाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें