मूनक। पुलिस ने गांजा फूल पत्ती के साथ एक आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी से पुलिस ने 964 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद की है। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि गगसीना व स्टौंडी ढाबे के सामने एक व्यक्ति गांजा फूल पत्ती लिए है। मौके पर जाकर दबिश दी तो आरोपी सुदामा निवासी स्टौंडी को मौके पर पकड़ लिया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद