निसिंग। नगर पालिका निसिंग में प्रॉपटी आईडी के विवाद के बीच वार्ड-11 निवासी बबलू पंडित और तीन लोगों ने जेई के साथ मारपीट कर दी। नगर पालिका सचिव शैलेंद्र शर्मा की शिकायत पर निसिंग थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का केस दर्ज किया है। शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि वार्ड-11 के बबलू पंडित अपने दो अन्य साथियों के साथ कार्यालय में घुस आए और बहस शुरू कर दी। इस दौरान जेई रवि भार्गव कार्यालय में अपना काम कर रहे थे। उनसे बहस करते रहे। समझाने की कोशिश की तो उन्होंने जेई से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। निसिंग थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद