इंद्री। खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने बुधवार को इंद्री अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आढ़तियों व किसानों के साथ बातचीत करके समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बारदाना उपलब्ध है। किसी वजह से पुराना टेंडर रद्द हो गया था परंतु जल्द नया टेंडर लगाया जाएगा। मंडियों में बारदाने कि कमी नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि इंद्री मंडी 4 नंबर गेट की सड़क के लिए जल्द टेंडर लगाकर बनवाई जाएगी। धान घोटाले पर उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है, जांच में जो भी अधिकारी कसूरवार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर डीएफएससी मुकेश कुमार, इंद्री मार्केट कमेटी के चेयरमैन महिंद्र पंजोखरा मौजूद रहे। संवाद