करनाल। कैथल रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राॅली चालक ने अपने साथ के मजदूर को ही कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के जीजा शांति नगर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसका साला संदीप कुमार शांति नगर में रहता था। वह ज्योति नगर निवासी गुरलाल उर्फ लाली के साथ ट्रैक्टर ट्राॅली पर ही मजदूरी का काम करता था। रविवार सुबह वे दोनों ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर करनाल की ओर जा रहे थे। कैथल रोड पर जेल के समीप ट्रैक्टर चला रहे गुरलाल की चप्पल निकलकर सड़क पर गिर गई। चप्पल ट्रैक्टर और ट्राली के बीच में थी तो गुरलाल ने संदीप को चप्पल उठाने के लिए कहा, जैसे ही संदीप चप्पल उठाने के लिए ट्रैक्टर से नीचे उतरा तो गुरलाल ने ट्रैक्टर चला दिया और संदीप ट्राली के टायर के नीचे आ गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद