करनाल। जयसिंह पुरा गांव के समीप सड़क किनारे बैठी एक महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जयसिंह पुरा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसकी माता वेदपति (60) 27 अक्तूबर को गांव के समीप खेत में काम करने गई थी। करनाल से असंध रोड पर उसकी माता, राजबाला, फुल्लो और कश्मीरा सड़क किनारे बैठ गए। इसी दौरान करनाल की तरफ से एक बाइक सवार आया और साइड में बैठी उसकी माता वेदपति को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में दाखिल कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद