फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मुनाफा कमाने का लालच देकर युवती से लाखों ठगे

Sat, 11 Nov 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर में ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को टेलीग्राम आईडी पर मैसेज भेजकर घर बैठे अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपी ने ऑनलाइन कुछ टास्क पूरा करने का झांसा दिया और लाखों रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया।
आनंद विहार निवासी शीनू गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार अक्तूबर को टेलीग्राम आइडी पर मैसेज आया। जिसमे वर्क फ्रोम होम के बारे में बताया गया। युवती को बताया गया कि उस तीन टास्क पूरे करने है। टास्क पूरा करने पर मुनाफा होगा। इसके बाद युवती से आरोपी से 6 हजार, 35 हजार और 76 हजार रुपये ऑलनाइन पेमेंट करा ली। तीनों टास्क पूरे करने के बाद एक टास्क और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने युवती से 168000 की पेमेंट खाते में जमा करा ली। युवती ने टास्क पूरा किया। बाद में आरोपी ने कहा कि कुछ तकनीकी कमी आ गई है और 288000 रुपये जमा कराने के लिए बोला गया। कहा कि अगर पैसे जमा नहीं कराए तो सारी रकम फंस जाएगी। इस तरह से आरोपी ने युवती से 11.23 लाख रुपये की ठगी कर ली। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर युवती ने साइबर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें