फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटते समय करंट लगने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में घास काटते समय करंट लगने से छात्रा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी संजय के अनुसार दयानगर निगदू निवासी 18 वर्षीय दर्शना घास काट रही थी। इसी दौरान वह टूटी हुई बिजली के तार में उलझ गई। जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। छात्रा के ताऊ के बेटे बंटी ने बताया कि दर्शना 10वीं की छात्रा है। वे तीन बहनें हैं और एक छोटा भाई है। दोनों बड़ी बहनें शादीशुदा हैं। पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें