संवाद न्यूज एजेंसी
मुझे बचपन से ही बागवानी का शौक है। इसके लिए अपने घर के आंगन व छत पर गमलों में विभिन्न किस्मों के फूल वाले पौधे उगाएं हैं। सुबह उठते ही इनमें पानी देना और बगिया की देखभाल करना हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। सुबह उठते ही फूलों के पास जाने से ताजगी व मन को सुकून मिलता है। मेरी बगिया में लगे सुंदर पौधे मेरे घर की सुंदरता में चार-चांद लगा रहे हैं। जब से मैंने अपने घर के आंगन में फूलों की बगिया सजाई है घर व आस-पास का वातावरण शुद्ध हो गया है। इसमें लगा तुलसी का पौधा सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देता है। मेरा प्रयास रहता है कि और ज्यादा-से ज्यादा पौधे लगाए जाएं ताकि सुंदरता बनी रहे।
प्रस्तुति- अनन्या