करनाल। मेरा युवा भारत व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भारत की एकता व अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर 2 नवंबर को सुबह साढ़े 9 बजे पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। पदयात्रा एनडीआरआई चौक से प्रारंभ होकर कर्ण लेक पर समाप्त होगी। मेरा युवा भारत की उप निदेशक सुरमयी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए पूर्व संस्थानों में विभिन्न गतिविधियां की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में भाग लेने वाले इच्छुक युवा https://mybharat.gov.in/pages/unity_march लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ब्यूरो