फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सांतड़ी में पराली के बंडलों में लगी आग, 14 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

विज्ञापन
इंद्री आगपर काबू पाते फायर बिग्रेड कर्मचारी।
विज्ञापन
इंद्री। इंद्री-लाडवा रोड से सटे गांव सांतड़ी में सोमवार रात फसल अवशेष के स्टॉक में आग लग गई। जिससे अवशेष के हजारों बंडल जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 14 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अश्वनी कंबोज ने बताया कि वह फसल अवशेषों के गट्ठर बनाने का कार्य करता है। जो गांव सांतड़ी में उसने 7 हजार बंडलों का स्टॉक किया था। जिसमें सोमवार रात किसी ने आग लगा दी। जिससे करीब पांच हजार बंडल जल गए और उसका लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। जेसीबी की सहायता से दो हजार बंडलों को बचाया गया है।
अश्वनी ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उनका मजदूर जागा तो स्टॉक में आग लगी देखी। जिसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायरकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। स्टॉक में करीब सात हजार बंडल थे। आग लगने के कारण पांच हजार बंडल जल चुके हैं। एक बंडल में करीब चार क्विंटल का वजन होता है। पांच हजार बंडल जलने के कारण उसका करीब 30 से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अन्य स्टेशनों से बुलानी पड़ी गाड़ियां
फायरकर्मी कुलदीप के अनुसार रात करीब दो बजे वे अपनी गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आग अधिक होने के कारण उन्हें दो गाड़ियां करनाल, एक नीलोखेड़ी व एक तरावड़ी से बुलानी पड़ी। सुबह करीब आठ बजे तक पांच गाड़ियों की सहायता से आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया गया। इसके बाद दो गाड़ियां लगातार चार बजे तक पानी का छिड़काव करती रही, तब आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

वर्जन
आगजनी के मामले की फिलहाल हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- विनोद कुमार, थाना प्रभारी, इंद्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें