कार्यक्रम को संबोधित करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण । प्रवक्ता
करनाल। कोहंड गांव में युवाओं और महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के लिए अंत्योदय फाउंडेशन के 12वें कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने किया। केंद्र में दो पारियों में 70 युवा प्रशिक्षण ले सकेंगे। अब तक 70 पंजीकरण हुए हैं, जिनमें युवतियों की संख्या अधिक है। कल्याण ने अभिभावकों से बच्चों को अच्छे संस्कार और सही मार्गदर्शन देने की अपील की। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में गांव के करीब 125 युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरी मिली है।