फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लम बस्तियों के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की सराहनीय पहल : कल्याण

Thu, 21 May 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मलिन बस्तियों के बच्चों के लगाए गए शिविर का दाैरा करते  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्य
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-33 स्थित कम्युनिटी सेंटर में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला बाल संरक्षण यूनिट द्वारा आयोजित शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के काउंटरों का दौरा किया और बच्चों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कई बच्चे ऐसे हैं जो कभी स्कूल नहीं गए और उनके परिवारों के पास आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज तक नहीं हैं। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि मलिन बस्तियों के बच्चों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगाया गया विशेष शिविर समाज के सबसे जरूरतमंद वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने की सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। क्रीड विभाग की ओर से 38 बच्चों के आधार कार्ड मौके पर बनाए गए। वहीं 43 बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र और 71 बच्चों को स्कूल में दाखिले के योग्य पाया गया। शिविर में 124 बच्चों की एचआईवी काउंसलिंग भी की गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें