करनाल/तरावड़ी। कैंटर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के दोनों पैरों के ऊपर से कैंटर का पहिया गुजर गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गोएदा गांव निवासी एब्रो इंडिया राइस मिल तरावड़ी के गार्ड अजय ने बताया कि उनका छोटा भाई विजय उन्हें तरावड़ी में ड्यूटी पर छोड़ने के लिए बाइक पर आया था। रात साढ़े सात बजे उन्हें सूचना मिली कि विजय के साथ बीड़ माजरा के पास हादसा हो गया है। अजय ने बताया कि हादसे के बाद उनका भाई होश में था और बताया कि कैंटर ने उनकी बाइक को साइड मारी, इससे वे असंतुलित होकर गिरे और कैंटर का पहिया उनके पैरों के ऊपर चढ़ गया। संवाद