फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट बना गांव का छोरा, स्वागत

Mon, 21 Dec 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बल्ला का छोरा नकूल सिंह मान लेफ्टिनेंट बन गया है। उसके भर्ती होने से गांव में खुशी का माहौल है। गांव में पहुंचने पर नकूल मान का सारे गांव की ओर से फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। नकूल सिंह मान के पिता ने बताया कि नकूल बचपन से ही फौजियों वाली फिल्में देखने और देशभक्ति गीत सुनने का शौकीन रहा है। उन्होंने बताया कि देश में गांव का नाम रोशन करना इनकी ख्वाहिश थी। उसने 12वीं कक्षा करनाल के एक निजी स्कूल से पास की। उसके बाद आर्मी में भर्ती होने के लिए तीन वर्ष की ट्रेनिंग करने के उपरांत एक वर्ष आर्मी की ट्रेनिंग देहरादून की और 12 दिसंबर 2015 को पास आउट हुआ। उन्होंने बताया कि वह दो जनवरी को पुना में ज्वाइन करेगा। ग्रामीणों ने बताया कि नकूल लेफ्टिनेंट बनने वाला गांव का पहला होनहार छात्र है। इस अवसर पर राजेंद्र, नरेश, पूर्व सरंपच रणबीर, सुरेश, कृष्ण, कबूल, सुनील, दलबीर, विजय, ओमप्रकाश, रणसिंह, जीतूराम, राजेश, पप्पू रघबीर, कर्ण सिंह, जितेंद्र, तेजबीर, रामकुवार आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें