निसिंग बनने वाली पार्क के लिए निरीक्षण करते नगर पालिका चेयरमेन रोमी सिंगला और अन्य। स्वयं
निसिंग। करनाल कैथल मार्ग स्थित पुराने डंपिंग पॉइंट वाले स्थान पर एक करोड़ 61 लाख की लागत से बनने वाले सुंदर पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। नगर पालिका चेयरमैन रोमी सिंगला, सचिव शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में वीरवार को पार्षदों ने मौके पर पहुंच कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ शरारती तत्व रोड़ा बन निर्माण कार्य रुकवाना चाहते हैं, जिसे किसी भी हालत में रोका नहीं जाएगा। जल्द ही हलका विधायक भगवानदास कबीर पंथी निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर पार्षद हरप्रीत विर्क, सतीश गायेल, लब्बू जांगड़ा, पार्वतीश शर्मा, कृष्ण, गीता रानी आदि मौजूद रहे। संवाद