फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से बढ़ी गर्मी और उमस

Mon, 22 Jul 2013 05:33 AM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कर्णनगरी में रविवार को मौसम पूरा दिन लोगों के साथ अठखेलियां करता रहा। पूरा दिन कभी आसमान में बादल छा जाते तो कभी आसमान साफ हो जाता। दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। खास बात यह है कि शनिवार को साढे़ छह डिग्री तापमान टूट गिरा, वहीं, रविवार को वह बढ़कर दोबारा अधिकतम 35 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर मौसम में कभी उमस तो कभी तेज धूप निकलने के कारण घनी गर्मी का अहसास किया गया। लोग पूरा दिन उमस और गर्मी के मौसम से बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को करनाल में अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया, जो शानिवार से करीब साढे़ छह डिग्री अधिक है। हवा की स्पीड छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दर्ज की गई है। शहर के लोगों में शामिल सेक्टर छह निवासी अंकित शर्मा, सेक्टर 13 निवासी रामनिवास, रामनगर निवासी जयसिंह के अनुसार रविवार को मौसम ने लोगों को फिर से रुला दिया। दिन भर मौसम में उमस और गर्मी बनी रही। कई दिन पहले हुई बारिश से थोड़ा राहत थी लेकिन रविवार को दोबारा मौसम करवट बदल गया। सुबह ही आसमान में बादल छा गए थे लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर बाद तेज धूप खिली, वहीं, इस दौरान हल्की बूंदाबांदी आसमान से हुई। इसके बाद उमस और बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे में बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें