कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बीसीए प्रथम वर्ष में एक छात्रा को दूसरी छात्रा की जगह परीक्षा देते हुए काबू किया गया है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पहली बार एक छात्रा को दूसरी छात्रा की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। फिलहाल केयू ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करवा दिया है। इन दिनों बीए की परीक्षाएं चल रही है। केयू के केंद्र नंबर केकेआर-4 में बीसीए प्रथम वर्ष रोल नंबर 157051 पर जांचने के बाद पाया गया कि परीक्षा दे रही छात्रा किसी अन्य छात्रा की जगह परीक्षा दे रही है। पुलिस ने भी छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। दो दिन पहले भी तीन युवकों को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था, जिनमें से एक युवक मौका देखकर फरार हो गया था।