फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसे नहीं मिलने पर भड़के छात्र

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाबैन। हरियाणा रोडवेज की बसें समय पर नहीं मिलने से गुस्साए छात्र और छात्राओं ने शुक्रवार सुबह बाबैन में बस अड्डा के सामने लाडवा-शाहाबाद रोड पर विरोधस्वरूप कुछ देर के लिए जाम लगाया। गुस्साए छात्र और छात्राओं ने कुरुक्षेत्र रोडवेज के महाप्रबंधक और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही बाबैन के थाना प्रबंधक दयाल चंद, सहायक उपनिरीक्षक बलबीर सिंह और जीतराम द्वारा छात्र और छात्राओं को समझाया गया, जिसके बाद विद्यार्थियों ने जाम खोल दिया। कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाले छात्र और छात्राओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि कुरुक्षेत्र जाने वाली बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो वे कड़े कदम उठाने पर बाध्य हो जाएंगे, जिसके लिए रोडवेज अधिकारी जिम्मेवार होंगे। बाबैन से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छात्र और छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए कुरुक्षेत्र की ओर जाते हैं। सुबह के समय कुरुक्षेत्र जाने वाली बसों की संख्या कम होने के कारण छात्रों को बसों की छतों के अलावा बसों पर लटककर सफर करना पड़ता है। इस रूट पर जाने वाले छात्र अजय कुमार, परमवीर, सचिन सैनी, मुकेश, हरप्रीत सिंह, विनोद कुमार, रोहित सैनी, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण, राजेंद्र और नीरज ने कहा कि प्रतिदिन वे अपनी जान को जोखिम में डालकर रोडवेज बसों में सफर करते हैं, जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकती है। भारी भीड़ वाली बसों में उनके लिए सफर करना बड़ा ही पीड़ादायी और असुरक्षित होता है। उन्होंने कुरुक्षेत्र के लिए लड़कियों की स्पेशल बस चलाने की मांग की है ताकि वे सुरक्षित सफर कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें