फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली चलने के मामले में फूफा पर केस

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। गांव कैमला में शादी समारोह में गोली चलने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनोें को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच कर रही है। रविवार को गांव कैमला में पूर्ण सिंह की लड़की की शादी थी और पानीपत से बारात आई हुई थी। बारात के दौरान नाचते समय दूल्हे राजेश के फूफा रामशरण ने खुशी में अचानक बंदूक से फायर कर दिया, जो दूल्हे राजेश के मामा धूपसिंह के पेट जा लगा। गोली लगते ही पूरी खुशी मातम में बदल गई और धूप सिंह को तुरंत की पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान धूपसिंह की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को साैंप दिया। पुलिस ने धूप सिंह के पुत्र सोहन लाल की शिकायत पर रामशरण के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गोली चलने के मामले में फूफा पर केस
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें