फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व युवती लापता, केस दर्ज

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पांच दिन पूर्व लैबोरेटरी से छुट्टी करने के बाद युवती अपने घर नहीं पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी हैं, जबकि परिजन को युवती का अगवा होने पर संदेह हैं। जुंड़ला की रहने वाली 22 वर्षीय आकांक्षा सेक्टर 12 की एसआरएल लैबोरेटरी में कार्य करती थी। 12 नवंबर की शाम छुट्टी के बाद आकांक्षा अपने गांव जुंडला के लिए रवाना हुई थी, जो कि आज तक अपने घर नहीं पहुंची। युवती के पिता अनिल कुमार ने बताया कि उसे संदेह है कि उसकी बारहवीं पास बेटी आकांक्षा को किसी ने अगवा कर लिया है। पुलिस ने युवती के पिता अनिल के बयान पर युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें