कैथल। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचा लोगों की शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा छेड़े गए अभियान के तहत जिले भर से पुलिस ने 14 नवंबर तक 8 शरारती तत्वों को काबू किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पुंडरी से फतेहपुर निवासी बिल्लु, फरल चौक से लक्ष्मण, कैंची चौक कलायत से बींगण पानीपत वासी धर्मसिंह, पेहवा रोड चीका से लीला राम भागल, ढांड पंचमुखी चौक से अमरजीत, राजेंद्र फरल एवं पुराना बस स्टैंड रोड से खरादिया मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार को सिटी पुलिस ने शराब के नशे में धुत्त हुड़दंग मचाते हुए काबू किया। पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ शारब पीकर सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।