फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी मुंबई से जुड़ा कैथल का एचसीटीएम

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा कालेज ऑफ टेक्नोेलॉजी एंड मैनेजमेंट का आईआईटी मुंबई से टाई अप हो गया है। देश के 248 इंजीनियरिंग कालेजों के साथ मिलकर अब एचसीटीएम भी आईआईटी मुंबई के सहयोग से आकाश टैबलेट प्रोजेक्ट पर काम करेगा। इस प्रोजेक्ट से जुड़ने एवं रिमोट सेंटर बनाए जाने पर एचसीटीएम को 100 आकाश फ्री में भी मिलेंगे। एचसीटीएम में इस उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यशाला भी हुई। कालेज के डायरेक्टर डा. डीपी गुप्ता ने बताया कि कालेज में अब आईआईटी मुंबई के साथ मिलकर आकाश टैबलेट साइज कंप्यूटर पर काम होगा। इसके लिए देशभर के 248 इंजीनियरिंग कालेजों को जोड़ा गया है। इसमें एचसीटीएम भी एक होगा। एक साथ करीब 17 हजार इंजीनियर इस प्रोजेक्ट पर कांफ्रेंसिंग कर सकेंगे। इससे न्यूनतम शोध एवं जानकारी मिलती रहेगी। उन्होेंने बताया कि एचसीटीएम को इसके लिए रिमोट सेंटर बनाया गया है। इसके चलते एचसीटीएम को 100 आकाश टैबलेट निशुल्क भी मिलेंगे। इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे प्रो. दीपक बी पाठक ने बताया कि छह वर्ष पूर्व शुरू किया गया यह प्रोजेक्ट पूरे देश में फैल चुका है। उन्होंने बताया कि आईआईटी मुंबई से लाइव वीडियो कांफ्रेंसिंग हाेंगी। आईआईटी मुंबई से आनलाइन बुकिंग करवाने वाले को आकाश निशुल्क दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एमएचआरडी प्रोजेक्ट पर चल रहे इस काम के चलते आकाश को पूरी दुनिया में पहचान मिली है। एचसीटीएम में इस प्रोजेक्ट के लिए प्रोफेसर भूपेंद्र कौर को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में आईआईटी मुंबई बांबे में ट्रेनिंग ले चुकी हैं। इस कार्यशाला में आकाश टेबलेट से जुड़ी विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर कॉलेज के एडमिन ऑफिसर सुमित सेठी, को-ओर्डिनेटर विनोना सेठी सहित अन्य स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें