राजौंद। कैथल-असंध मार्ग पर मंडी के पास ईंटों से भरे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से दूसरे ट्रैक्टर का पहिया व बिजली का खंभा टूट कर गिर गए, जबकि दोनों चालक बाल-बाल बच गए। रामपाल और लखा सिंह निवासी हरक जिला संगरूर पंजाब निवासी ट्रैक्टर में तूड़ी भरकर मुज्जफर नगर जा रहे थे कि राजौंद मंडी के पास भट्ठा कंपनी के ट्रैक्टर चालक ईश्वर सिंह के ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ जाने से तूड़ी वाले ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे आगे जा रहा ट्रैक्टर-ट्राली खद्दानाें की ओर मुड़ गए और वहां खड़े बिजली के खंभे को चपेट में ले लिया। इससे खंभा व ट्रैक्टर का पिछला पहिया टूट गया। ट्रैक्टर का चालक बाल-बाल बच गया।