फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 14 वर्षों में 9520 युवाओं को किया प्रशिक्षित

Fri, 13 Feb 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले के गांव काछवा स्थित पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पिछले 14 वर्षों में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के संस्थान से अब तक 9,520 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से 5,593 युवाओं ने स्वरोजगार शुरू कर अपनी आय का स्थायी स्रोत बनाया है। संस्थान की स्थापना वर्ष 2012 में की गई थी और वर्ष 2018 से यह नए भवन से संचालित हो रहा है। यहां 8 दिन से लेकर तीन माह तक की अवधि के 70 विभिन्न पाठ्यक्रमों में युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान रहने और भोजन की व्यवस्था भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। प्रशिक्षार्थियों को प्रतिदिन कम से कम आठ घंटे का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है तथा प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दो वर्षों तक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है। संस्थान में कृषि, पशुपालन, बागवानी, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, डेयरी, मत्स्य पालन जैसे कृषि आधारित पाठ्यक्रमों के साथ-साथ मोबाइल रिपेयरिंग, सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन, कंप्यूटर हार्डवेयर, वेल्डिंग, टू-व्हीलर मैकेनिक, प्लंबिंग, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, फोटोग्राफी, बेकरी, अगरबत्ती व मोमबत्ती निर्माण सहित अनेक लघु उद्योगों से जुड़े प्रशिक्षण उपलब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें