फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रशिक्षण में 95 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

Fri, 12 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में ग्रामीण ब्लॉक की 95 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें प्रतिभागियों बच्चों में पोषण व शिक्षा बढ़ाने की गतिविधियां, कुपोषण की पहचान और समाधान, आंगनबाड़ी केंद्रों में गतिविधि आधारित शिक्षा, रिपोर्टिंग एवं मॉनिटरिंग प्रक्रियाएं और डिजिटल लर्निंग सामग्री का प्रभावी उपयोग विषयों पर जानकारी दी। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला समन्वयक अंजू बूरा, दीपिका, अनीता, रजनी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें