फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। जिले में अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने इन मामलों में जांच शुरू कर दी। पहले मामले में बाल रंगड़ान निवासी कमला व भगत मंडी निवासी कुशम ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इन मामलों में जांच कर रही है। वहीं, दूसरी घटना में मधुबन स्थित अपर्णा अस्पताल में उपचाराधीन एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर जांच के लिए विसरा लैब में भिजवा दिया है। पुलिस जांच अधिकारी हरीकृष्ण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी 14 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई। सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। शव परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया और जांच के लिए लैब में विसरा भिजवा दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें