फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधेश्याम भारतीय की लघुकथा संग्रह पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुस्तक मेेले में ‘कीचड़ में कमल’ का विमोचन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
नई दिल्ली में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में मानवीय मूल्यों को संरक्षित करती राधेश्याम भारतीय की लघुकथा संग्रह पुस्तक कीचड़ में कमल का विमोचन किया गया। इस दौरान रामकुमार आत्रेय (कुरुक्षेत्र), डॉ. अशोक भाटिया (करनाल), सुकेश साहनी (बरेली), रामेश्वर कांबोज हिमांशु (दिल्ली), बलराम अग्रवाल ( दिल्ली) एवं भूपाल सूद मुख्य तौर पर मौजूद रहे। विश्व पुस्तक मेले में कीचड़ में कमल पुस्तक विमोचन के उपरांत सभी साहित्यकारों ने लघुकथा संग्रह के प्रकाशन पर बधाई दी। रामकुमार आत्रेय ने कहा कि इस संग्रह की लघुकथाएं, जहां समाज में फैली विकृतियों पर प्रहार करती हैं। वहीं समाज में सकारात्मक सोच पैदा करने को प्रयासरत जान पड़ती हैं। इस लघुकथा संग्रह कीचड़ में कमल के नाम से स्वत: ही सिद्ध हो जाता है कि लेखक की भावना समाज में सकारात्मक सोच एवं मानवीय मूल्यों को स्थापित करने की है। लघुकथा विधा में राधेश्याम भारतीय के योगदान को देखते हुए बोल हरियाणा के कार्यक्रम प्रस्तोता रवि यादव ने प्रशंसा पत्र भेंट किया। इस अवसर सीमाभारती, शील कौशिक, ज्ञानप्रकाश, विवेक अशोक, ब्रह्मदत्त शर्मा, अमित मनोज, योगराज प्रभाकर, सतविंद्र कुमार, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें