फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के बाद जानलेवा हमला, बचाने गए युवक को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के बाद जानलेवा हमला, बचाने गए युवक को भी पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल
गांव कलवेहड़ी के समीप नहर की पटरी पर कुछ लोगों द्वारा दो व्यक्तियों के साथ मारपीट कर लूट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कलवेहड़ी निवासी अर्जुन ने बताया कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर नहर के रास्ते से अपने चाचा भोला राम के खेत में जा रहा था, तो रास्ते में एक स्वीफट कार व बाइक खड़ी थी और करीब आधा दर्जन युवक शराब पी रहे थे। उन्होंने मुझे रोका और बोले की तेरे पास जो कुछ है वह निकाल दे, उनमें से एक युवक ने उसकी जेब से 3500 रुपए व जरूरी कागजात निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसे छुड़वाने के लिए घीड़ निवासी राजेंद्र कुमार आया तो उन बदमाशों ने उसके सिर पर भी लोहे ही रॉड से हमला कर दिया और मेरे साथ उसे भी नहर मे फेंकने की कोशिश की। इसके बाद उन बदमाशों ने उसकी बाइक नहर में और मेरी बाइक तोड़कर खाई में फेंक दी। शोर-शराबा सुनकर कुछ और लोग जब घटना स्थल पर जमा होने लगे तो उन युवकों ने अपनी गाड़ी से हथियार निकाल मारने दौड़े। सभी लोग बड़ी मुश्किल से वहां से जान बचाकर भाग पाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें