फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिला की हत्या के आरोप में पिता-पुत्र समेत तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की हत्या के आरोप में पिता-पुत्र समेत तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग। गांव कुचपुरा में शुक्रवार सुबह मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या, गैंग रेप समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि सिरसल निवासी रानी देवी का शव कुचपुरा में मिला था। शव के पास ही एक जहर की शीशी भी मिली थी। रानी के पति सिरसल निवासी फूल कुमार ने पुलिस में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि गांव सिरसल (कैथल) नीलकंठ शर्मा व रोहताश बदनारा व विपिन ने मिलकर उसकी पत्नी के साथ गैंग रेप किया और बाद में उसको जहरीला पदार्थ पिलाकर शव को कुचपुरा में फेंक दिया। बाद में ग्रामीणों ने शव को देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम कराया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ 6 जून को बदनारा निवासी रोहताश व अन्य के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में रोहताश को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। इससे पूर्व नीलकंडठ अपने निजी रिश्तेदार के चैक बाउंस होने के मामले में जेल भी जा चुका है। निसिंग थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी जांच की जा रही है।
--------
सोम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें