फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने किया इंटरलाकिंग टाइलें बिछाने का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम के वार्ड के नंबर-18 प्रेम नगर स्थित राजकीय विद्यालय में इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने के निर्माण कार्य का आरंभ हुआ। इसका शुभारंभ निगम मेयर रेनू बाला गुप्ता की मौजूदगी में निगम पार्षद डिंपल रानी ने नारियल फोड़कर किया। अपने संबोधन में मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि बरसात के दिनों में स्कूल में पानी भर जाने की वजह से बच्चों को अपनी कक्षाओं में जाने में परेशानी होती थी। बच्चों की इस परेशानी को देखते हुए स्कूल में इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। यहां लगभग 13 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया है। मेयर ने कहा कि सरकार का प्रयास रहता है कि बच्चों की शिक्षा के लिए उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए। इसी के तहत आज यहां निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस अवसर पर पार्षद विनोद तितोरिया, एमई मोनिका शर्मा, प्रिंसिपल रणधीर सिंह, प्रितम सिंह, संतोष, कृष्णा, सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें