फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली उप-निरीक्षक अनीता कुंडू को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। लघु सचिवालय में एसपी कार्यालय में एसपी जेएस रंधावा ने चीन और नेपाल दोनों ओर से माउंट एवरेस्ट की चोटी फतेह करने वाली भारत की पहली महिला और हरियाणा पुलिस में उप निरीक्षक पद पर करनाल में तैनात अनीता कुंडू को सम्मानित किया। बता दें कि अनीता ने 18 मई 2013 को पहली बार नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट पर विजय हासिल की थी और अब 21 मई 2017 को चीन की ओर से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में दूसरी बार सफलता प्राप्त की। अनीता पहले 1 अप्रैल 2008 को हरियाणा पुलिस में महिला सिपाही के पद पर भर्ती हुई थी। लेकिन इसके बाद भी उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई, अनीता निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रयास करती रही। उनकी मेहनत रंग लाई और 1 अगस्त 14 को वह दोबारा हरियाणा पुलिस में उप-निरीक्षक के पद पर भर्ती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें