फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिविर में 90 यूनिट रक्त किया एकत्रित

Mon, 24 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गुरु नानक खालसा कॉलेज के स्थापना दिवस पर रविवार को गुरु साहिब जी के अखंड पाठ का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर लगाया गया। शबद गायन भी हुआ। शिविर में 90 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक आईपीएस डाॅ. एम रवि किरण रहे। प्राचार्य डाॅ. चुहड़ सिंह ने कहा कि काॅलेज की स्थापना गुरु नानक देव जी के 500वें प्रकाश पर्व पर सन् 1969 में की गई थी। शबद गायन प्रतियोगिता में 11 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। गुरु तेग बहादुर स्कूल प्रथम, पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा द्वितीय और संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डाॅ. सोम सिंह, कुलवंत सिंह और दिव्यम सोढी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। डाॅ. जतिंद्र पाल सिंह, डाॅ. प्रवीण कौर, प्रो. अमरजीत कौर और डाॅ. बीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें