करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 90 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव दयानगर निवासी फूल सिंह ने बताया कि उसके बेटे हैप्पी सिंह की मुलाकात राम मेहर निवासी महावीर कॉलोनी के साथ अक्तूबर 2019 में हुई थी। उसने खुद को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में बड़ा डॉक्टर बताया और कहा कि जो कमेटी नौकरी लगाती है वह उसी कमेटी का अधिकारी है। आरोपी ने उसके बेटे की भी नौकरी लगाने की बात कही और 90 हजार रुपये एक किश्त के रूप में ले लिए। इसके बाद उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि वह कोई डॉक्टर नहीं है। उसका एक गिरोह है जो बेरोजगारों से ऐसे ही रुपये ठग रहा है। संवाद