गांव दुपेड़ी और पखाना गांव के युवकों से 90 हजार रुपये लेने वाले होमगार्ड अजीत को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी होमगार्ड अजीत वासी दनियालपुर करनाल कुंजपुरा थाने में तैनात था। आरोपी ने दूपेड़ी गांव के अमन और तरावड़ी के गांव पखाना निवासी पवन से होमगार्ड में भर्ती करवाने के नाम पर 2019 में 90 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद दोनों को न तो होमगार्ड में लगवाया न रुपये वापस किए। दुपेड़ी निवासी अमन की शिकायत पर 18 अप्रैल 2021 को आरोपी होमगार्ड के खिलाफ
धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। आरोपी 1 जून से ड्यूटी से भी गैर हाजिर चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया है।-संवाद