फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम 9 की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर -7 निवासी एक व्यक्ति को ऑस्ट्रेलिया का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7 अर्बन एस्टेट निवासी शुभम गोर ने बताया उसके पिता आईओसीएल पानीपत में मार्केटिंग विभाग में सीनियर फोरमैन हैं। आरोपी प्रदीप ने बताया कि उसकी आरोपी कमल सहोता निवासी रामपुर लुधियाना से पहचान है जो कि आस्ट्रेलिया में शिक्षा व रोजगार दिलाने का कार्य करता है। उसने करीब 100 बच्चों को वर्क परमिट दिलाया है। उसने ऑस्ट्रेलिया में वर्क परमिट के 20 लाख रुपये मांगे। आरोपी ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए पहले उसे दूसरे देश में ट्रेवल करना होगा। 2 दिसंबर 2017 को वह रूस घूमने चला गया। उन्होंने 2.35 लाख रुपये उसके खाते में डलवा दिए थे। इसके बाद आरोपी ने उसे रूस से कजाकिस्तान भेज दिया। फिर भारत वापस बुला लिया। इसके बाद आरोपी के खाते में एक लाख रुपये डलवाए तो 17 जनवरी को उसका रूस का वीजा लगवा दिया लेकिन रूस नहीं भेजा। उसने फिर 3 लाख रुपये मांगे तो उसे दे दिए। इस तरह आरोपी को खुल 6 लाख 35 हजार रुपये दिए। इसके बाद आरोपी ने इंडोनेशिया का वीजा लगवाकर भेज दिया जहां वह 27-28 दिन रहा। इसके बाद उन्होंने उसके परिवार वालों पर दबाव बनाया व धमकाया कि दो लाख रुपये दो नहीं तो मेरा आस्ट्रेलिया का वीजा कभी नहीं लगेगा। इस दबाव में 21 मार्च 2018 को आरोपी दो लाख रुपये भी दे दिए और भारत आ गया। अब आरोपी 9 लाख रुपये लौटाने से मना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें