फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में ओएसडी से मिले रोडवेज कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष आजाद सिंह मलिक के नेतृत्व में चंडीगढ़ में ओएसडी भूपेश्वर दयाल गौड़ से मिला। रोडवेज कर्मचारियों के 11 सूत्रीय मांगपत्र पर ओएसडी के साथ चर्चा की गई। करनाल में असंध मार्ग पर निजी बस संचालकों द्वारा आरटीए से मिलीभगत करके रोडवेज को नुकसान पहुंचाने का मामला उठाया गया। इस पर ओएसडी ने असंध मार्ग पर नया टाइम टेबल जारी करने के आदेश जारी किए। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उपप्रधान रामनिवास शर्मा व प्रदेश सचिव महेंद्र गौड़ काछवा शामिल रहे। प्रदेश अध्यक्ष आजाद सिंह मलिक ने मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि परिचालक का ग्रेड पेय चालक के सामान किया जाए। 1992 से 2002 तक लगे चालक परिचालक को नियुक्ति तिथि से नियमित किया जाए। रोडवेज कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाने की प्रक्रिया तेज की जाए। परिवहन विभाग में मैकेनिक, चालक और परिचालक सही मायने में जोखिम भत्ते के हकदार है यह भत्ता जल्द लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोडवेज के बेड़े में पांच हजार नई बसें तथा चार हजार नये चालक परिचालक भर्ती किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें