फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्धि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला दुकानदार को पुलिस ने तीसरे दिन किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदबुद्धि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला दुकानदार को पुलिस ने तीसरे दिन किया गिरफ्तार
विज्ञापन

करनाल। शहर के कुंजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय मंदबुद्धि युवती के साथ दुकान के गोदाम में दुष्कर्म करने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने तीसरे दिन गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वह दो दिन तक कुंजपुरा थाना के चक्कर काटते रहे, तब जाकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। परिजनों ने बताया कि आरोपी सेक्टर-9 निवासी भुखल उर्फ राजेंद्र उनकी बेटी को 20 रुपये देकर अपने गोदाम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। 16 अप्रैल को उसने जब उसकी बच्ची के साथ दुकान में लेजाकर दुष्कर्म किया तो एक दुकानदार ने उसे देख लिया। इसके बाद उसकी बेटी ने बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। तब जाकर उन्होंने 19 अप्रैल को पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें