फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा व ताऊ के लड़के ने टीवी देख रही बहन का किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा व ताऊ के लड़के ने टीवी देख रही बहन का किया रेप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सदर थाना क्षेत्र में भाई-बहन के रिश्तों को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। इसमें रात को टीवी देख रही युवती के साथ उसके चाचा व ताऊ के लड़कों द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी मां व उसकी बहन उसके चाचा के घर महेंदी लगवाने गए थे। उसकी तबीयत खराब होने की वजह से वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके चाचा व ताऊ का लड़का अमित और सौरभ भी उनके घर पर टीवी देखने के लिए आए। टीवी देखते हुए अचानक उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह बंद कर दिया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने धमकी दी कि अगर किसी को भी बताने की कोशिश की गई तो उसे वे बदनाम कर देंगे और जान से मार देंगे। अगले दिन उसने यह घटना परिवार के लोगों को बताई। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें