फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में अतिरिक्त कांटा नही लगाया तो किसान करेगे आन्दोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल में अतिरिक्त कांटा नहीं लगाया तो किसान करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
असंध।
मार्केट कमेटी कार्यालय में गन्ना संघर्ष समिति के प्रधान बिजेंद्र राणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। मंच का संचालन युवा नेता अनिल फफडाना ने किया। बैठक में किसानों की समस्याओं पर रोष प्रकट करते हुए राणा ने कहा कि शुगर मिल फफडाना में किसानों की सुविधाओं को देखते हुए कांटा लगवाने, टूटी सड़कों को ठीक करवाने, किसानों की पेमेंट करने सहित किसानों की समस्याओं को लेकर आठ जनवरी को एसडीएम को ज्ञापन दिया गया था। लेकिन किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने किसानों की समस्याओं की ओर जल्द ही हल नहीं किया तो किसान बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर रामकुमार पीटीआई, मा. करतार, बृजमोहन राणा, कुलदीप सालवन, ज्वाला सिंह राजपूत, रविदत्त कौशिक, जंगीर सिंह राहडा, रोहताश कुडलन, सतपाल, कर्ण सिंह, कंवर सिंह, आजाद जयसिंहपुरा और नेत्रपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें