फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता को लेकर करनाल में हाई फाइव की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता को लेकर करनाल में ‘हाई फाइव’ की शुरुआत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में शहर को नंबर-1 पर लाने के लिए रविवार को करनाल निवासियों ने मेयर रेनू बाला गुप्ता, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र और निगम आयुक्त डा. प्रियंका सोनी के साथ मिलकर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीवार पर ‘हाई फाइव’ के चिन्ह बनाकर वचनबद्धता दिखाई। हाई फाइव यानि हाथों की पांच उंगलियों पर कोई कलर लगाकर उसे दीवार पर लगाकर चिन्ह छोड़ देना, जो एक तरह की कमिटमेंट होती है। जो काफी समय तक अमिट रहकर अपने किए वादे और समर्पण को याद दिलाती है। नगर निगम द्वारा किए गए इस आयोजन में शहर की विभिन्न संस्थाओं और समाजसेवियों के साथ, डिप्टी मेयर मनोज वधवा और निगम पार्षद जोगेंद्र चौहान भी शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने स्वच्छ करनाल और भारत माता का जयघोष किया। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि दीवार पर हाई फाइव प्रतीक अंकित करके एक-दूसरे के साथ जुड़ना एक शुभ संकेत है। इसका अभिप्राय: यह है कि सबके सहयोग से करनाल को स्वच्छता में शीर्ष पर लाना मुमकिन है। स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि प्रदेश में संपूर्ण स्वच्छता के लिए एक जन आंदोलन हो रहा है, इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे। वहीं नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि आज हाई फाइव की मुहिम के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 का शंखनाद हुआ है। कार्यक्रम में शिव कॉलोनी के स्वच्छता गृही जगबीर मान क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं की रैली को लेकर शामिल हुए। इस मौके पर केएल वीरमानी, उपाध्यक्ष केके पुरी, सदस्य ओपी झांब, शंकर वधवा, महेंद्र सिंह चंदेल, सोमदत्त सैनी, संजय बत्तरा, प्रदीप चौहान, संदीप लाठर, प्रेम हांडा तथा समाजसेवी भगवान दास आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें