फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षर भारत मिशन के तहत अगस्त तक होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
साक्षर भारत मिशन के तहत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी घरौंडा के कार्यालय में मंगलवार को नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें बीडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया कि खंड घरौंडा साक्षर भारत मिशन के लक्ष्य को हासिल करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने में अग्रणी रहा है। खंड समन्वयक बलबीर सिंह ने साक्षर भारत मिशन के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक के दौरान जिला समन्वयक प्रदीप कुमार ने बताया कि अगस्त 2017 में आयोजित होने वाली बुनियादी साक्षरता की रणनीति तैयार की जा रही है, जिसके लिए सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में सर्वे करवाकर निरक्षरों की सूची उपलब्ध करवानी होगी। साक्षर भारत मिशन के कोर्डिनेटर प्रवीन कुमार मोर ने नोडल अधिकारियों को बताया कि अब साक्षरता मिशन के तहत स्कूलों व कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, शिक्षित लड़कियों तथा गांव की शिक्षित बहुओं को चिन्हित कर उन्हें स्वयंसेवी शिक्षक के रूप में निरक्षरों को पढ़ाने का जिम्मा सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें