फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार रुपये नगदी और सोने चांदी के आभूषण सहित सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। असंध के फफड़ाना गांव में एक मकान से चोर अलमारी का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नगदी, सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी करके फरार हो गए। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब रात को मकान मालिक और उसकी पत्नी छत पर सो रहे थे। पीड़ित ने गांव के ही युवकों पर शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सालवन चौकी में दी शिकायत में फफड़ाना वासी सोनू ने शिकायत दी कि वह और उसकी पत्नी ऊपर चौबारे में सो रहे थे। रात को उनके घर में चोर घुस गए और उनकी अलमारी से 15 हजार रुपये नगदी, सोने चांदी के जेवर सहित एक एलईडी, मोबाइल फोन और एक डीटीएच बॉक्स चुराकर ले गए। पीड़ित ने गांव के ही युवकों पर चोरी के बारे में शक जताया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें